फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   समिति के चुनाव में हंगामा करने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

समिति के चुनाव में हंगामा करने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
समिति के चुनाव में हंगामा करने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोटद्वार। बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति देवी मंदिर सुखरौ के चुनाव के दौरान रविवार को प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा नामांकन पत्र रद्द होने पर नामांकन पत्र फाड़ने, निर्वाचन अधिकारी और समिति के सचिव के साथ गाली गलौच और मारपीट करने के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति देवी मंदिर सुखरौ के निर्वाचन अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी आदेश कुमार सैनी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। तहरीर में निर्वाचन अधिकारी की ओर से नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द होने के बाद उनके समर्थकों के हंगामा काटने, रद्द नामांकन पत्रों को बाहर लाकर फाड़ने और उनके साथ गाली गलौच कर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी दस्तावेज फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed