{"_id":"5aa958584f1c1b690e8b463a","slug":"91521047640-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने हंस कल्चरल सेंटर के कार्यों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने हंस कल्चरल सेंटर के कार्यों को सराहा
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने हंस कल्चरल सेंटर द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद की सराहना की। कहा कि अन्य संस्थाओं को भी हंस कल्चरल सेंटर से प्रेरणा लेकर सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए।
यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय बुधवार को हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां केंद्र के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने माता मंगला और भोले जी महाराज के सानिध्य में चल रहे सेंटर के कार्यों की सराहना की। कहा कि शिक्षा एवं चिकित्सा ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमें जरूरतमंद को सहायता मिल जाए तो उसका भविष्य बन जाता है। सही समय पर उपचार मिलने से लोगों की जिंदगी बच जाती है। प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने कहा कि संस्था के संस्थापक मंगला माता और भोले जी महाराज का यही सपना है कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी गरीब की पढ़ाई और इलाज रुकना नहीं चाहिए। संस्था का उद्देश्य ही जरूरतमंदों की मदद करना है। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, दुर्गेश जोशी, सिद्धार्थ रावत, सौरभ राय, धीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।