{"_id":"5a71f4e14f1c1b8b268b7915","slug":"91517417697-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों-कर्मचारियों ने पेयजल निगम कार्यालय को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों-कर्मचारियों ने पेयजल निगम कार्यालय को कराया बंद
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल। तीन माह के वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारी और कर्मचारी दूसरे दिन बुधवार को भी आंदोलन पर डटे रहे। आंदोलित कर्मियों ने निगम कार्यालयों में तालाबंदी जारी रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पेयजल अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने एलान किया कि मांगों पर जल्द ही सुनवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कोटद्वार। तीन माह से वेतन और पेंशन नहीं मिलने से क्षुब्ध पेयजल निगम अधिकारी और कर्मचारियों ने जल निगम कार्यालय में तालाबंदी कर शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकीनगर स्थित पेयजल निगम कार्यालय में हुई सभा में वक्ताओं ने शासन पर कर्मचारियों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। कहा कि शासन जल निगम कर्मियों से काम तो पूरा ले रहा है, लेकिन वेतन समय पर नहीं दे रहा है। सभा में समिति के संयोजक बाबू राम, अध्यक्ष विशाल कुमार, उपाध्यक्ष छवि कुमार, योगेंद्र नाथ, सचिव हेमंत असवाल, अतुल शर्मा, रविंद्र कुमार, अंकित कंडवाल व संजीव नेगी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कर्णप्रयाग। आंदोलित पेयजल निगम कर्मियों ने निगम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धरने में आरसी मिश्रा, सुनील कुमार फर्स्वाण, पंकज कुमार, आरएमएल गुप्ता, महेंद्र कुमार, जी लाल, हेमंत कुमार, हरिकृष्ण जोशी, जसपाल सिंह, बख्तावर सिंह, गोविंद लाल, अनुसूया प्रसाद, रमेश चंद्र, मेहरवान सिंह, रणवीर सिंह, सुदर्शन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पेयजल निगम के कर्मचारियों ने निगम के दफ्तर पर दूसरे दिन भी तालाबंदी जारी रखी। विरोध प्रदर्शन में सहायक अभियंता वीके शर्मा, हरीश कुड़ियाल, हरीश भट्ट, प्रवेश कुमार, सोनिका कुड़ियाल, हरीश कुमार, अरुण कुमार, सुरेश गुसाईं, महेश भट्ट, कैलाश सेमवाल, गंगा मटूड़ा आदि मौजूद रहे।
वेतन मिलने पर ही खत्म होगा आंदोलन
नई टिहरी। यहां आंदोलनरत पेयजल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि तीन माह के वेतन का भुगतान और अन्य मांगों पर कार्रवाई होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। इस दौरान भीम निराला, रमेश भंडारी, चिंतामणी थपलियाल, विजय कुमार, मनीष कुमाईं, अरविंद बिष्ट, दीपक चमोली, गंभीर तोपवाल, बलवीर पंवार, ज्योति पंवार, पुरुषोत्तम चमोली, गणेश उनियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
गोपेश्वर में दिया धरना
गोपेश्वर। यहां पेयजल निगम अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जल निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के संरक्षक हरेंद्र बर्तवाल ने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने से निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। धरने में समिति के सचिव वीरेंद्र राव, राकेश चंद्र, बीएस कंडेरी, विलोक सिंह, प्रशांत सिंह, डीएस नेगी, मखनलाल, पवन पुंडीर, जेपी मलासी, अरुण प्रताप और बबीता आदि मौजूद थे। ब्यूरो