{"_id":"5a0dc6214f1c1bdb538bd9a7","slug":"91510852129-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम से बढ़ेगी ग्रामीण जनता की मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम से बढ़ेगी ग्रामीण जनता की मुसीबतें
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटाद्वार। कोटद्वार भाबर के सनेह से लेकर झंडीचौड़ और सिगड्डी तक के 73 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में बृहस्पतिवार को सनेह पट्टी के ग्रामीण शहर में जुलूस निकालकर शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
बृहस्पतिवार को नगर निगम विरोध संघर्ष समिति ने नगर निगम के विरोध में काशीरामपुर के अनूप विहार में जनसंपर्क के बाद एक जनसभा की। यहां वक्ताओं ने लोगों को नगर निगम बनने के बाद होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। कहा कि नगर निगम से ग्राम पंचायतों की व्यवस्था कहीं बेहतर है। लोगों को अपने छोटे से निर्माण कार्य के लिए नक्शा पास कराने के लिए नगर निगम के चक्कर काटने पड़ेंगे। खेती और ग्रामीण योजनाओं की जो सुविधाएं उन्हें अब तक ग्राम पंचायत में आसानी से मिल रही थीं, उनसे वे वंचित हो जाएंगे। ग्रामीण जनता पर अनावश्यक टैक्सों का बोझ लाद दिया जाएगा। कहा कि शुक्रवार को सनेह पट्टी के ग्रामीणों की एक रैली होगी। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत, विजेश्वरी देवी, यशोदा देवी, लता रावत, शाकंबरी देवी, प्रदीप नेगी, राकेश कुमार, गजेंद्र तिवारी, रामकुमार, जयश्री और सुनीता देवी आदि शामिल थे।
फोटो समाचार
नगर निगम का मुंहतोड़ जवाब देगी जनता : यूकेडी
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की दुर्गापुर में हुई बैठक में भाजपा सरकार को चेेतावनी दी है कि वह नगर निगम को तत्काल प्रभाव से वापस ले ले। कहा कि नगर निगम के विरोध में भाबर की जनता एकजुट हो गई है। 17 नवंबर को नगर निगम के विरोध में निकलने वाली रैली में भाबर के लोग अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने कहा कि यूकेडी और नगर निगम विरोधी संघर्ष समिति मिलकर नगर निगम के विरोध में जनता को लामबंद करने में सफल रहे हैं। बैठक में संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण, नंदन सिंह रावत, पितृशरण जोशी, महेंद्र सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, सुनील सेमवाल, पुष्कर सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत, बीना जोशी, असीमा रावत, विनोद चौधरी, बालम सिंह नेगी, मुकेश ध्यानी और कैलाश जोशी आदि ने विचार रखे।