{"_id":"59ee230c4f1c1b76678b6fbd","slug":"91508778764-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थापा एफसी ने लैंसडौन एमबीएफसी को 4-3 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थापा एफसी ने लैंसडौन एमबीएफसी को 4-3 से हराया
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड की ओर से अमर शहीदों की स्मृति में कोटद्वार राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित शहीद मेमोरियल फुटबाल कप टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में थापा एफसी ने लैंसडौन एमबीएफसी को 4-3 से हराया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष आश्विन कुकरेती ने बताया कि मैच का पहला क्वार्टर फाइनल थापा एफसी और लैंसडौन एमबीएफसी के बीच खेला गया। इसमें थापा एफसी ने लैंसडौन एमबीएफसी को 4-3 से हराया। दूसरा मैच स्टेडियम एफसी कोटद्वार ने कोटद्वार यूनाइटेड को 1-0 से हराया। तीसरा मैच यगनर और किशनपुरी के बीच खेला गया। जिसमें किशनपुरी ने यगनर को 2-0 से हराया।
पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा ने किया और दूसरे मैच का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी ने किया। तीसरे मैच का उद्घाटन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, प्रदेश कांग्रेस सचिव ईशू नेगी और कृष्णा बहुगुणा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अमन शर्मा, शिवम बजरंगी, हिमांशु नेगी, गजेंद्र नेगी, पंकज नेेगी, गौरव नेगी और रितिक नेगी मौजूद थे।