फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने पर भड़का शिक्षक संघ

स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने पर भड़का शिक्षक संघ

Mon, 17 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने पर भड़का शिक्षक संघ
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ की दुगड्डा विकासखंड इकाई की जीआईसी कोटद्वार में हुई बैठक में वर्तमान स्थानांतरण प्रक्रिया का विरोध किया गया। कहा कि मौजूदा स्थानांतरण प्रक्रिया चहेतों केे लाभ देने के लिए शुरू की गई है, जबकि दुर्गम में तैनात शिक्षकों को आज भी सुगम में आने का इंतजार है। कहा कि शिक्षक लंबे समय से स्थायी स्थानांतरण नीति बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष अव्वल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्गम में तैनात शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में जब शिक्षक बीस सूत्री मांगों के संबंध में निदेशालय में आंदोलन कर रहे थे, तब वर्तमान सरकार के कई विधायक और मंत्री धरनास्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों को जायज बताते हुए समर्थन किया करते थे। अब सत्ता में आने पर उनकी मांगों पर कार्रवाई तो दूर, उनकी सुनी तक नहीं जा रही है। चौहान ने कहा कि शिक्षक पारदर्शी स्थानांतरण एक्ट की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षकों ने चेेताया कि जल्द ही पर्वतीय क्षेत्र के विद्यालयों के त्रुटिपूर्ण कोटिकरण को ठीक नहीं किया गया तो शिक्षक कोर्ट की शरण में जाने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन

बैठक में बलबीर सिंह रावत, राजेश कुकरेती, राजेंद्र भंडारी, आशीष खर्कवाल, रतन बिष्ट, रविंद्र रावत, मनमोहन रौतेला, मनोज रावत, पारितोष रावत, मुकेश रावत, पीएल बडोला, धीरेंद्र रावत, विनोद पंत, बागंबर सिंह रावत व पंकज ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed