फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एसडीएम ने नगर निगम दफ्तर में मारा छापा, छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले

एसडीएम ने नगर निगम दफ्तर में मारा छापा, छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले

Mon, 10 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने नगर निगम दफ्तर में मारा छापा, छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले
कोटद्वार। नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभाले उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समय पर संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एसडीएम की ओर से कोटद्वार के कोषाधिकारी को पत्र की प्रति भेजकर अग्रिम आदेेशों तक इन कर्मचारियों के दिसंबर माह का वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने बताया कि सोमवार को वह नगर निगम कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका तलब की गई तो छह कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। अनुपस्थित कर्मियों में दो नियमित कर्मचारी हैं, जबकि चार कर्मचारी संविदा, उपनल और आउटसोर्स से नियुक्त हैं। उपजिलाधिकारी के अनुसार मो. असलम, मनवर सिंह रावत, संविदा/उपनल कर्मचारी राजेश कुमार, अरशद, आउटसोर्स कर्मचारी सतीश नेगी और राजीव नेगी अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed