{"_id":"5a47c3244f1c1b35338b5980","slug":"81514652452-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार नगर निगम बनाकर बढ़ा रही है ग्रामीणों की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार नगर निगम बनाकर बढ़ा रही है ग्रामीणों की मुश्किल
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाबर की चारों पटवारी चौकियों में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भाजपा सरकार पर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने जनभावनाओं के विपरीत नगर निगम का गठन किया है। भाजपा सरकार के तानाशाह रवैये की जनता आगामी चुनाव में जवाब देगी।
नंदपुर स्थित मोटाढाक पटवारी चौकी और कलालघाटी स्थित हल्दूखाता पटवारी चौकी में ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर निगम के विरोध में चल रहे आंदोलन को जनता और सरकार के बीच की लड़ाई बताते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि भूमाफिया और बिल्डरों के दबाव में कोटद्वार-भाबर क्षेत्र पर जबरन नगर निगम थोप दिया गया है। नगर निगम बनने से जनता को कई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा साथ ही टैक्स के बोझ तले दबने को मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन में यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, रेेखा सकलानी, बालम सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, दीपक बडोला, अजय रावत, अमन रावत, अमित रावत, राजेश डबराल, विकास कुमार, विनोद चौधरी, दिनेश उपाध्याय, ममता देवी, सरोजनी देवी आदि मौजूद थे।