फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दोपहिया में हेलमेट और कार में सीट बैल्ट का प्रयोग करें

दोपहिया में हेलमेट और कार में सीट बैल्ट का प्रयोग करें

Mon, 11 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दोपहिया में हेलमेट और कार में सीट बैल्ट का प्रयोग करें
कोटद्वार। पुलिस ने नगर में यातायात जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा ने किया। एएसपी हरीश वर्मा ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी। कहा कि हेलमेट बोझ नहीं, सुरक्षा है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें। वाहनों का प्रदूषण चेकअप अवश्य कराएं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. युनूस ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालकों को गिरफ्तार भी किया है। इस मौके पर सीओ जोधराम जोशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल, यातायात निरीक्षक मनोज मैनवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. युनूस, बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed