{"_id":"5c6d74fcbdec223c5d7e3e9a","slug":"71550677244-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू यूथ-11 ने केसीसी को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू यूथ-11 ने केसीसी को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को दसवें दिन न्यू यूथ-11 ने काशीरामपुर क्रिकेट क्लब (केसीसी) को तीन विकेट से हराया। आकाश रावत मैन ऑफ द मैच चुने गए। फाइनल मुकाबला बुधवार को एनवाईसीसी और गुमखाल हंटर्स के मध्य खेला जाएगा।
बुधवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में न्यू यूथ-11 और केसीसी के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीसी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 196 रन बनाए। आकाश रावत ने 62 रन और शोभित नेगी ने 51 रन बनाए। न्यू यूथ-11 की ओर से रोहित कुमार ने 4 विकेट, उज्ज्वल और आकाश रावत ने तीन-तीन विकेट चटके। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू यूथ-11 की टीम ने 29.4 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल की। रोहित ने 39, सौरभ रावत ने 48 रन बनाए। केसीसी की ओर से आकाश ने 3, शोभित और अमित शाह ने दो-दो विकेट चटके। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने बताया कि अंको के आधार पर नार्दन यूथ वैलफेयर क्रिकेट क्लब पहले स्थान पर, गुमखाल हंटर्स दूसरे स्थान पर, न्यू यूथ-11 तीसरे और केसीसी चौथे स्थान पर रही। इस मौके पर प्रवेंद्र सिंह रावत, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, अजयकांत मिश्रा, जगदीश प्रजापति, शिखर, अनुज गुसाईं, दिशांत, अंबर, सुरेंद्र सिंह, पियूष बघेल आदि मौजूद रहे।