{"_id":"5a7b34f94f1c1bef7b8b5f03","slug":"71518023929-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंडस्लाइड से दो मजदूरों की मौत, ग्रामीणों ने काटा ठेकेदार के खिलाफ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंडस्लाइड से दो मजदूरों की मौत, ग्रामीणों ने काटा ठेकेदार के खिलाफ हंगामा
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। सतपुली-लवाड-खड़कोली मोटर मार्ग पर ग्राम भेगलाषी के पास विशालकाय बोल्डर की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर देहरादून जिले के कालसी ब्लाक के एक ही गांव के निवासी थे। सतपुली अस्पताल में पंचनामे की कार्रवाई के दौरान मृतकों के परिजनों और साथ आए ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुए जमकर हंगामा काटा।
तहसीलदार सतपुली आरपी रतूड़ी के मुताबिक मंगलवार शाम चार बजे सतपुली लवाड खड़कोली मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य में लगे मनीष (20) पुत्र श्याम सिंह और नरेश (24) पुत्र थेपराम ग्राम बगासा, विकासखंड कालसी पिकअप वाहन में जेसीबी द्वारा निकाले गए पत्थर भर रहे थे, तभी विशालकाय बोल्डर दोनों मजदूरों के ऊपर आ गिरे। दोनों मजदूरों की पत्थरों के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान पास में ही खड़ा पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण सिंह और उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौधरी ने दो जेसीबी की मदद से बोल्डर हटाकर शवों को बाहर निकाला। शवों को सतपुली चिकित्सालय लाकर पंचनामा भरा गया। इस दौरान मृतक युवकों के परिजनों ने ठेकेदार पर मामले में गुमराह करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। परिजनों का कहना था कि मृतक मनीष नाबालिग है और ठेकेदार ने उसका आधार कार्ड गायब कर दिया है। उन्होंने ठेकेदार पर दोनों मजदूरों को जानबूझकर डेंजर जोन में भेजने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री के बड़े भाई बृजमोहन रावत एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा के समझाने पर परिजन युवकों के पंचनामा और पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए।