{"_id":"598c95454f1c1b8c0d8b45a0","slug":"71502385477-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार- बैजरों मोटर मार्ग का 10 मीटर हिस्सा ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार- बैजरों मोटर मार्ग का 10 मीटर हिस्सा ढहा
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैजरो। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते बीरोंखाल-कोटद्वार मोटर मार्ग का दस मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आने से टूट गया है। इसके कारण क्षेत्र में यातायात ठप हो गया है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल चलकर अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तीन दिन पूर्व बीरोंखाल-कोटद्वार मोटर मार्ग भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया हैै। मार्ग पर सिमडी से घिरोली के मध्य 10 मीटर सड़क पूरी तरह टूट गई है। इसके चलते मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बीरोंखाल-कोटद्वार बस सेवा बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मैठाणाघाट-रसिया महादेव मार्ग पर कांडुली, तकुलसारी और ढोंर गांव के पास भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग तीन दिन से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
बीरोंखाल की प्रमुख कविता पोखरियाल ने लोक निर्माण विभाग पर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाने में सुस्त कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र सड़कों पर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, लोनिवि बैजरो के अधिशासी अभियंता विपुल कुमार सैनी ने बताया कि लगातार बारिश से सड़क बार-बार बाधित हो रही है। इसके कारण मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।