{"_id":"5831d1034f1c1bba06b399d3","slug":"70-per-cent-under-the-subordinate-services-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीसदी ने दी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीसदी ने दी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तहत राज्य अवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पौड़ी शहर में परीक्षा के लिए छह सेंटर बनाए गए थे। करीब 70 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसडीएम किशन सिंह नेगी ने बताया कि परीक्षा सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक हुई। उन्होंने बताया कि जीजीआईसी में 350, जीआईसी में 350, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में दो सौ, राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली में 150, बीआर माडर्न स्कूल में 479 व मैसमोर इंटर कालेज में 250 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। नेगी ने बताया कि करीब 70 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन