{"_id":"5c586819bdec2205dc401b2a","slug":"61549297689-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर पर भड़के जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर पर भड़के जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो। क्षेत्र पंचायत बीरोंखाल की बीडीसी बैठक में बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे छाए रहे। लोनिवि और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के जनप्रतिनिधियों ने विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
सोमवार को ब्लाक प्रमुख कविता पोखरियाल की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा निगम के अधिकारियों की गैरहाजिरी पर जनप्रतिनिधि भड़क उठे। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर भमरई के प्रधान अशोक रावत ने कहा कि विकासखंड बीरोंखाल में लोक निर्माण विभाग होने के बाद भी यहां विगत आठ माह से सड़क निर्माण संबंधी कार्य ठप हैं। कहा कि बैजरों में अधिशासी अभियंता की तैनाती है, लेकिन वह एक बार भी क्षेत्र पंचायत की बैठक में नहीं आए। इसके कारण जनप्रतिनिधियों की लोनिवि से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। डुमेला के प्रधान रोशन रावत ने कहा कि आज तक उनके गांव में पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। गांव के लोग पेयजल की सुविधा से वंचित हैं। बैजरों बाजार के लिए एक करोड़ की लागत से बनने वाली योजना समय बीत जाने पर भी पूर्ण नहीं हो पाई है। डुमलोट के प्रधान कमलेश चंद ने गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने और प्राथमिक विद्यालय के भवन जर्जर अवस्था में होने की बात सदन में उठाई।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दर्शन सिंह रिंगोड़ा, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी आशाराम पंत ने किया।
विज्ञापन
फोटो