फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आपदा में गंभीरता से कार्य कर रही राज्य सरकार: मदन कौशिक

आपदा में गंभीरता से कार्य कर रही राज्य सरकार: मदन कौशिक

Thu, 10 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
आपदा में गंभीरता से कार्य कर रही राज्य सरकार: मदन कौशिक
विज्ञापन

कोटद्वार। बृहस्पतिवार को हंस कल्चरल सेंटर के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक आपदा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किए बिना ही राजधानी लौट गए। उन्होंने कहा कि कोटद्वार की आपदा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। आपदा से निपटने के लिए सरकारी मशीनरी तेजी से काम कर रही है। कहा कि प्रभावित परिवारों को 3800 रुपये की फौरी सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा भवन और अन्य नुकसान के लिए अलग से सहायता प्रदान की जाएगी।

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते सरकार ने मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लिया है। सरकार ने आपदा टीम को हर स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रखा है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने संवेदनशील जिलों के जिलाधिकारियों को 2-2 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करा दी है। कहा कि 3800 रुपये की जो राशि सरकार द्वारा आपदा पीड़ितों को दी जा रही है। वह फौरी तौर पर दी गई है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आपदा पीड़ितों को अलग से राहत प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, ममता देवरानी, वीरेंद्र रावत व अधिवक्ता अनिल खंतवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed