फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी ने किया आपदा क्षेत्र का भ्रमण

गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी ने किया आपदा क्षेत्र का भ्रमण

Mon, 07 Aug 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी ने किया आपदा क्षेत्र का भ्रमण

विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल सांसद भुवनचंद्र खंडूड़ी ने कोटद्वार पहुंचकर क्षेत्र में आई आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने अधिकारियों को आपदा राहत कार्यों में फूर्ति दिखाने और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए।
सोमवार को शाम तीन बजे सांसद खंडूड़ी कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रिफ्यूजी कालोनी में मलबे से भरे घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा और उसके बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी एडीएम रामजी शरण शर्मा और एसडीएम राकेेश तिवारी से ली। साथ ही उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावितों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद वे धर्मशाला में चल रहे आपदा कैंप में रिफ्यूजी कालोनी के प्रभावितों और जीआईसी में काशीरामपुर मल्ला के आपदा प्रभावितों का हाल जानने के लिए पहुंचे। लोगों ने सांसद के समक्ष प्रशासन द्वारा आपदा की मदद के रूप में दिए जा रहे 3800 रुपये के चेक का मामला उठाया। कहा कि सरकार उनके साथ इतने कम पैसे देकर मजाक कर रही है। कहा कि राहत के नाम पर प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा है। यहां स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें राहत दी जा रही है। इस पर खंडूड़ी एडीएम पर भड़क गए। उन्होंने राहत कार्य में लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। सांसद ने लोगों को केंद्र सरकार की मदद से आपदा राशि को बढ़ाने का आश्वासन दिया। कहा कि प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार से जो भी हरसंभव मदद की जाएगी। जो भी जान हानि हुई, उसके प्रति वह अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। सरकार इस दुख की घड़ी में आपदा पीड़ितों के साथ है। जो धनराशि मुआवजे के रूप में दी जा रही है वह भी कम है और उसको बढ़ाने के लिए भी प्रदेश और केंद्र सरकार से बात करेंगे। इसके बाद सांसद खंडूड़ी ने मोटर नगर देवी रोड, सीएसडी कैंटीन, शिवपुर, वाल्मीकि बस्ती सतीचौड़ के आपदा क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कोटद्वार में आई आपदा मृतकों की भरपाई सरकार नहीं कर सकती, लेकिन मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश को राहत राशि दिलाने के लिए प्रधानमंत्री से वार्ता की जाएगी। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के पनियाली वन विश्राम गृह में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और उनको आपदा क्षेत्रों में राहत कार्य और आपदा पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री विजय लखेड़ा, बीरेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, अमित भारद्वाज, भुवनेश खर्कवाल, मनीष शर्मा, जंग बहादुर, सतीश गौड़, योगेश गौनियाल, संदीप असवाल व संजय चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed