फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हत्या और षडयंत्र के आरोपी तीनों युवक दोषमुक्त

हत्या और षडयंत्र के आरोपी तीनों युवक दोषमुक्त

Fri, 16 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हत्या और षडयंत्र के आरोपी तीनों युवक दोषमुक्त
कोटद्वार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहदेव सिंह की अदालत ने हत्या एवं हत्या के षड्यंत्र के तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। कोटद्वार तहसील क्षेत्र के पटवारी सर्किल अजमेर वल्ला-4 के पूरवाणा गांव में सितंबर 2014 में हुई भूपेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता शरतचंद्र गुप्ता ने बताया कि तीन सितंबर, 2014 को ग्राम प्रधान जस्सू देवी ने राजस्व पुलिस को एक सूचना दी। इसमें उनके गांव के भूपेंद्र सिंह (35) पुत्र स्व. कुंवर सिंह निवासी पूरवाणा के एक गदेरे में डूबकर मौत होने की जानकारी दी गई। सूचना में बताया गया कि भूपेंद्र सिंह शाम को साढ़े तीन बजे गांव के पास के गदेरे में नहाने गया था, जहां गदेरे के कुंड में नहाने के लिए उसने छलांग लगाई। इस दौरान उसका सिर पत्थर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम करवाया। इस बीच 11 सितंबर को मृतक की मां दिक्का देवी ने राजस्व पुलिस को उसके बेटे की हत्या की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई गई। कहा गया कि घटना के दिन उसके पुत्र के साथ तीन युवक सुनील सिंह, राहुल सिंह और सुमित उर्फ सुम्मी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों ने भूपेंद्र की हत्या कर शव को पानी के अंदर पत्थर पर फंसा दिया। बाद में यह मामला नियमित पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और परिस्थितियों के अवलोकन के बाद भूपेंद्र की मृत्यु को एक दुर्घटना बताया। कहा कि यह मानव वध की श्रेणी में नहीं है। कहा कि अभियोजन पक्ष अपना वाद अभियुक्तगण के विरुद्ध सिद्ध करने में असफल रहा है। साक्ष्य के अभाव में तीनों आरोपियों को हत्या और षड्यंत्र के आरोप से बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed