फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वार्ड 35 में सिमटे भाबर के सात गांव

वार्ड 35 में सिमटे भाबर के सात गांव

Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
वार्ड 35 में सिमटे भाबर के सात गांव
किशनपुर (कोटद्वार)। नगर निगम के वार्ड नंबर-35 त्रिलोकपुर में क्षेत्र के सात राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। उदयरामपुर, तेलीबाड़ा और त्रिलोकपुर पूर्व में जहां एक ग्राम पंचायत के रूप में वजूद में थी, वहीं मगनपुर, रामदयालपुर गांव ग्राम पंचायत मगनपुर का हिस्सा रहा है। सिगड्डी का श्रीरामपुर गांव पूर्व में लोकमणिपुर गांव और कलमगंज भीमसिंहपुर ग्राम पंचायत का हिस्सा रहा है। वर्तमान में वार्ड की आबादी करीब 3500 है।
विज्ञापन

वार्ड के उमेश कुकशाल, वीरेंद्र केष्टवाल, जयप्रकाश कोटनाला, राकेश ध्यानी, अखिलेश केष्टवाल, भगवती प्रसाद कुकशाल, श्रीधर बडोला का कहना है कि तेलीस्रोत गत दो साल से उफना पर है। तेलीबाड़ा और रामदयालपुर के बीच तेलीस्रोत में बनी लोनिवि की पुलिया गदेरे के स्पान से कहीं अधिक संकरी है, जिससे बरसात में पेड़ और मलबा पुलिया पर टकराकर बहाव रोक देता है, जिससे रामदयालपुर को खतरा पैदा हो गया है। वार्ड में जंगली जानवर काश्तकारों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। सिडकुल सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित फैक्ट्रियों के कर्मचारी और स्कूली बच्चों को बरसात में तेलीस्रोत पार करने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


इस वार्ड से ये हैं पार्षद प्रत्याशी
राकेश मोहन धूलिया-भाजपा
सुनीता डबराल-कांग्रेस
भीम सिंह नेगी-निर्दलीय
राकेश सिंह बिष्ट -निर्दलीय
विकास कुकरेती-निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed