{"_id":"5ae0b96f4f1c1b84098b698f","slug":"51524676975-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के नाम पर ठगी का शिकार लोगों ने निकाला कैंडिल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी के नाम पर ठगी का शिकार लोगों ने निकाला कैंडिल मार्च
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गरीब मजदूर तबके के लोगों को कमेटी के नाम पर ठगी करने के आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ एसआईटी की जांच और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर लोगों ने कोटद्वार की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाला। साथ ही नुक्कड़ नाटक कर अन्य लोगों को ठगों से सावधान रहने का संदेश दिया।
बुधवार को को बसपा नेता और अधिवक्ता अरविंद वर्मा के नेतृत्व में ठगी के शिकार लोग झंडाचौक में एकत्र हुए। उन्होंने शहर के विभिन्न मार्गों में कैंडल मार्च निकालकर लोगों की मेहनत की कमाई ठगने वाले बाप-बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अरविंद वर्मा ने कहा कि गरीब तबके के करीब 150 लोग डेली मजदूरी कर अपनी मेहनत की कमाई को आरोपी बाप-बेटे के पास जमा कराते थे। वर्तमान में बाप-बेटे के पास लोगों का करीब एक करोड़ रुपया जमा है। कहा कि मेहनतकश और कम पढ़े लिखे लोग इन ठगों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ चिट फंड और मनी लांडरिंग के तहत एसआईटी जांच कराई जानी चाहिए।
इस अवसर पर जगदीश कुमार, मोहम्मद जावेद, कमलेश देवी, दिलशाद, सुनील वर्मा, दीपक कुमार, महेंद्र सिंह, शहजाद, शहनवाज, उपमा देवी व दीपक सिंह आदि मौजूद थे।