फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सुखरौ नदी में लअवैध खनन, गंदगी करने वालों पर बरसे ग्रामीण

सुखरौ नदी में लअवैध खनन, गंदगी करने वालों पर बरसे ग्रामीण

Sat, 06 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सुखरौ नदी में लअवैध खनन, गंदगी करने वालों पर बरसे ग्रामीण
कोटद्वार। सुखरौ नदी के तट पर अवैध खनन और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ शनिवार को बलभद्रपुर और नया गांव के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर अवैध खननकारियों और बाहरी प्रांतों से आए झुग्गी झोपड़ी वालों को शह देने का आरोप लगाया। कहा कि खननकारियों ने गांव से नदी में जाने वाली कच्ची सड़क को भी तहस-नहस कर दिया है। करोड़ों की लागत से बने तटबंध ढहने लगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बलभद्रपुर निवासी नवेंद्र सिंह रावत, रणवीर सिंह बिष्ट, सोबन सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत व जोगेश्वर सिंह समेत करीब 50 से 60 ग्रामीण बलभद्रपुर इंडस्ट्रियल एरिया और आबादी से सटी सुखरौ नदी तट पर पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील प्रशासन और खननकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नदी तट पर अवैध रूप से बसी झुग्गी झोपड़ी वालों पर क्षेत्र में गंदगी और अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि अवैध खननकारी करोड़ों रुपये की लागत से बने सुखरौ तटबंध के पत्थर तक निकालकर ले गए हैं। नदी के तट पर गंदगी और मरे हुए जानवर तक डाले जा रहे हैं। विरोध करने वाले ग्रामीणों को देख लेने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द ही अवैध खनन, गंदगी फैलाने वालों और अवैध रूप से बसी झुग्गी झोपड़ी वालों को नहीं हटाया गया तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed