{"_id":"59b6c45a4f1c1bf07f8b60e8","slug":"51505150042-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू ह्वेल गेम और नशे के विरोध में चलेगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू ह्वेल गेम और नशे के विरोध में चलेगा जागरूकता अभियान
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अब उत्तराखंड मित्र पुलिस कोटद्वार-भाबर के विभिन्न विद्यालयों में जागर छात्रों को खतरनाक ब्लू ह्वेल गेम, नशा, साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक करती नजर आएगी। यहां वीडियो क्लीपिंग, स्लाइड शो और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से छात्रों को इससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी।
आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो रहे स्कूली बच्चों को देखते हुए एसएसपी पौड़ी ने कोटद्वार पुलिस को जागरूकता के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। एएसपी कोटद्वार हरीश वर्मा ने बताया कि एसएसपी पौड़ी के निर्देशानुसार छात्रों में जागरूकता फैलाने के लिए सभी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। जिसमें छात्रों को प्रोजक्टर के माध्यम से नशे और ब्लू ह्वेल गेम से तबाह होती जिंदगी, स्लाडट शो से यातायात में लापरवाही का अंजाम और नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।