{"_id":"5989eca84f1c1b73258b4834","slug":"51502211240-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में उचित राहत नहीं मिलने पर भड़के आपदा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में उचित राहत नहीं मिलने पर भड़के आपदा प्रभावित
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों को राहत के दिए गए 3800 रुपये का चेक और मलबे की सफाई नहीं होने से आक्रोशित काशीरामपुर मल्ला के प्रभावितों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आपदा राहत का उचित मुआवजा दिए जाने और घरों से मलबा हटाने का प्रबंध करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के समन्वयक भोपाल सिंह के नेतृत्व में काशीरामपुर मल्ला कौड़िया पुल बस्सी के आपदा प्रभावित तहसील मेें एकत्र हुए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
इस अवसर पर प्रभावितों ने प्रशासन पर 3800 रुपये चेक देकर उनके साथ मजाक करने का आरोप लगाया। कहा कि आज के समय में घरों में तीन से चार फीट तक मलबा भरा हुआ है। बाजार में एक मजदूर चार सौ रुपये से कम पर नहीं आ रहा है, ऐसे में नुकसान की भरपाई तो दूर, इतने कम पैसों में मलबा भी साफ नहीं हो सकता। बताया कि आपदा में उनके घर का सभी समान नष्ट हो गया है। जनप्रतिनिधि आपदा प्रभावितों के पास आकर झूठे वायदे कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर काम नहीं हो रहा है। पूरी बस्ती में मलबा भरा हुआ है। दुर्गंध के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ हैै, लेकिन प्रशासन की ओर से मलबे की सफाई को लेकर किसी प्रकार की मदद नहीं की जा रही है। उन्होंने बिना भेदभाव के प्रभावित घरों का एकल परिवार के आधार पर मुआयना कर आर्थिक नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने और मलबा निकालने के लिए मजदूर भेजे जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर अनिल कुमार सैनी, राजकुमार, नरेंद्र कुमार, राजबाला देवी, मुन्नी देवी, अनीता, मलखान, पूजा देवी, राज किशन, डबल सिंह व आकाश कुमार आदि मौजूद थे।
-फोटो