फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   500 youths get vaccinated at three centers

तीन केंद्रों पर 500 युवाओं को लगी वैक्सीन

Mon, 10 May 2021 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
500 youths get vaccinated at three centers
सोमवार से पौड़ी जिले के कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र किशनपुर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। टीकाकरण के लिए यहां बनाए गए तीन केंद्रों में 500 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण को लेकर युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। टीका केंद्र पर पुलिस और प्रशासन की ओर से चाकचौबंद व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित शिविर के पहले दिन ही जीआईसी कण्वघाटी कॉलेज परिसर में सैकड़ों युवाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। कोटद्वार के सीओ अनिल जोशी और कलालघाटी चौकी इंचार्ज कमलेश शर्मा ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोविड-19 को लेकर लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। युवाओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए तीन सेक्शन बनवाकर लोगों का टीकाकरण करवाया। वैक्सीन लगाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखा। नोडल अधिकारी डा. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि वैक्सीनेशन के पहले दिन थोड़ी मुश्किल जरूर हुई, लेकिन पुलिस की मदद से सब व्यवस्थित कर लिया गया। शिविर में डा. हेमंत पांडेय, डा. अनूप पांथरी, प्रियव्रत कोटनाला, विनोद कुमार, मनमोहन रावत, गौरव घिल्डियाल, कांस्टेबल शेखर सैनी, शिवानंद घिल्डियाल समेत कई विभागों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed