फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पिता के पदचिह्नों पर चलकर पहाड़ का विकास करना पहली प्राथमिकता: मनीष खंडूड़ी

पिता के पदचिह्नों पर चलकर पहाड़ का विकास करना पहली प्राथमिकता: मनीष खंडूड़ी

Sun, 24 Mar 2019 10:14 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
पिता के पदचिह्नों पर चलकर पहाड़ का विकास करना पहली प्राथमिकता: मनीष खंडूड़ी
political - फोटो : amarujala
कोटद्वार। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कहा कि उनकी दादी कांग्रेसी थी, जिससे वह कांग्रेस की विचारधारा से खासे प्रभावित रहे हैं और इसी के चलते वह कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए हैं। ईमानदारी, विनम्रता और सच्चाई उन्हें विरासत में मिली है। वह पिता के पदचिह्नों पर चलकर उत्तराखंड के विकास के लिए काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी के कोटद्वार पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर गिंवईस्रोत स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने को सच्चा उत्तराखंडी और हिंदुस्तानी समझते हैं। उनके पिता ने 30 वर्ष सेना में रहते हुए देश की सेवा की। सेवानिवृत्ति के बाद गढ़वाल संसदीय सीट से पांच बार सांसद बनकर गढ़वाल का नाम देश और दुनिया में रोशन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद देश को नए आयाम दिए। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा नफरत की नहीं, बल्कि राष्ट्र को एकजुट करने की रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पिता और परिवार का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह चुनाव सच्चाई बनाम झूठ की लड़ाई है। भाजपा ने ईमानदारी की मिशाल रहे बीसी खंडूड़ी को दरकिनार कर गढ़वाल की जनता और सेना का अपमान किया है। अब वक्त आ गया है कि जनता इस अपमान का बदला ले। इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, मेयर हेमलता नेगी, पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन सिंह नेगी, सुनीता बिष्ट, जसबीर राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, कृष्णा बहुगुणा, पार्षद विपिन डोबरियाल, गीता नेगी, सूरज प्रसाद कांति व दीपक बड़ोला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने किया।
विज्ञापन



-फोटो

पिता की समृद्ध विरासत को बढ़ाऊंगा आगे : मनीष
सतपुली और कोटद्वार में आयोजित पत्रकारवार्ता में बोले कांग्रेस लोस प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार/सतपुली। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कहा कि उनके पिताजी ने राज्य में ईमानदारी एवं विकास की एक लंबी लकीर खींची है। वह उस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपुली और कोटद्वार में आयोजित पत्रकारवार्ता में सोशल मीडिया में चल रहे पिता से मतभेदों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने पिता बीसी खंडूड़ी की इजाजत और आशीर्वाद से मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। कहा कि उत्तराखंड में पलायन को रोकने के लिए कृषि के नए तरीकों को अपनाना होगा। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार नकदी फसलों के साथ ही लैमनग्रास, एलोवेरा जैसी फसलों को उगाने की आवश्यकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे उद्योग लगाने होंगे और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना होगा। सतपुली में आयोजित पत्रकारवार्ता में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन रौतेला, त्रिलोक सिंह नेगी, किरन रौतेला, मनमोहन रौतेला, राहुल नेगी व जितेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

-फोटो

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का किया स्वागत
दुगड्डा। गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी के दुगड्डा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
रविवार शाम को कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूडी ने सोमवार को पौड़ी में नामांकन करवाने के लिए जाते समय दुगड्डा में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिह रावत, दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष दिनेश रावत, नगर अध्यक्ष हरेंद्र रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सतीश नेगी, ग्राम प्रधान इस्लाम अली, बीरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद, मेहरबान सिंह नेगी, पालिका सभासद धर्मेंद्र गोयल, बिपिन गर्ग, संदीप नेगी व नितेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed