{"_id":"5ba6796a867a557fe4469a2e","slug":"41537636714-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सूत्री मांगों को लेकर अधिकारियों पर गरजे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सूत्री मांगों को लेकर अधिकारियों पर गरजे कर्मचारी
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी यूनियन ने उनकी 12 सूत्री मांग पर कार्रवाई न होने पर शनिवार से धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए जलसंस्थान के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा।
शनिवार को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र थलेड़ी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पहले दिन कर्मचारी गोविंद सिंह रावत और सत्यपाल सिंह धरने पर बैठे। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। इसके कारण कर्मचारियों में असंतोष है।
उन्होंने वर्ष 2003 में नियमित हुए सहायक लाइनमैन और चौकीदार के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को उचित वेतन दिया जाने, सिताबपुर और लकड़ीपड़ाव स्थित ट्यूबवेल की बाउंड्रीवाल बनाने, शाखा कार्यालय का भवन निर्माण कराने, धनेशफार्म नलकूप में कार्यरत कर्मचारियों के लिए शौचालय का निर्माण कराने, आवासीय भत्ता दिया जाने, कर्मचारियों को पहचानपत्र दिए जाने, ग्रास्टनगंज नलकूप में शौचालय निर्माण, कर्मचारियों को वर्दी दिए जाने, सनेह क्षेत्र में बिल वितरण की अलग से व्यवस्था किए जाने, खाली पड़े आवासीय भवनों को कर्मचारियों और अधिकारियों को आवंटित किए जाने और पंप चालकों की पदोन्नति की वरीयता सूची मुख्यालय भेजने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र चौहान, शाखा सचिव सुभाष बड़थ्वाल, दिनेश रावत, मेहरबान सिंह, आलोक माहेश्वरी, संजय रावत, प्रदीप व अनुराग आदि मौजूद थे।
-फोटो