{"_id":"5a7dd5594f1c1bf17b8b65bf","slug":"41518196057-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडाचौक का होगा चौड़ीकरण, सड़क से हटा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडाचौक का होगा चौड़ीकरण, सड़क से हटा ट्रांसफार्मर
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। झंडा चौक पर लगने वाली जाम की समस्या भविष्य में दूर हो जाएगी। नेशनल हाईवे की ओर से सड़क चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ऊर्जा निगम ने वीरवार को सड़क पर रखा अपना ट्रांसफार्मर हटा दिया। चौड़ीकरण होने के बाद करीब 15 फीट सड़क चौड़ी हो जाएगी।
झंडा चौक कोटद्वार का दिल है। इसी से सटा रेलवे, रोडवेज और जीएमओयू का बस स्टेशन है। चौराहा से पूरे शहर के लिए आटो की आवाजाही होती है। पौड़ी और नजीबाबाद के लिए भी बसें इसी चौराहे से होकर गुजरती हैं। चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नेशनल हाईवे-534 झंडाचौक स्थित महाराजा अग्रसेन प्रतिमा के पास सड़क चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। महाराजा अग्रसेन प्रतिमा के पास सड़क से ट्रांसफार्मर को हटा दिया गया है।
कोट
भविष्य में सड़क टू लेन बनाई जानी है। इसको लेकर अभी से तैयारियां की जा रही हैं। श्रीनगर तक टू लेन का प्रस्ताव है। इसके लिए आसपास की भूमि अधिग्रहण की जाएगी। -नरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, एनच
विज्ञापन
कोट
महाराजा अग्रसेन के पास सड़क पर ट्रांसफार्मर की आड़ में कई ठेलियां लगती थीं, जो सुरक्षा की दृष्टि से भी ठीक नहीं थी। ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है ताकि भविष्य में सड़क चौड़ीकरण में ट्रांसफार्मर बाधक न बन सके। -रघुराज सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत उपखंड कोटद्वार
लालबत्ती चौक भी जल्द होगा तैयार
लाल बत्ती चौक के पास नगर निगम सड़क चौड़ीकरण कार्य करवा रहा है। 46 लाख रुपये की लागत से इसका कार्य हो रहा है। चौड़ीकरण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इससे यातायात के संचालन में काफी मदद मिलेगी और जाम की समस्या दूर होगी।