{"_id":"5a6223d44f1c1b7b268b548c","slug":"41516381140-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कण्वाश्रम बसंतोत्सव का शुभारंभ आज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कण्वाश्रम बसंतोत्सव का शुभारंभ आज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। महर्षि कण्व की तपस्थली और राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम में तीन दिवसीय वसंत पंचमी मेला (वसंतोत्सव) शनिवार से शुरू होगा। मेले का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। इस बार कोटद्वार के झंडाचौक और दुर्गापुरी में एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से कण्वाश्रम वसंतोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
मेला समिति के अध्यक्ष मंजुल डबराल और भाजपा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मेले के आयोजन की जानकारी दी। बताया कि शनिवार को कण्वाश्रम मेले का शुभारंभ काबीना मंत्री मदन कौशिक करेंगे। मेला समिति के संयोजक वीरेंद्र रावत ने बताया कि महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इसमें कण्वाश्रम के स्थानीय लोगों के साथ ही कोटद्वार समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को दायित्व सौंपे गए हैं। मेले को भव्य बनाने के लिए योग शिविर, साइकिल रेस, स्कूलों की प्रतियोगिता, नाटकों का मंचन, कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण कोटद्वार के झंडाचौक और दुर्गापुरी में लगी एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से किया जाएगा। स्थानीय केबल चैनल पर भी कण्वाश्रम वसंतोत्सव का प्रसारण होगा। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर चंद्रमोहन जसोला, सौरभ रावत, गौरव उनियाल, अजय नेगी, अनिल बलूनी, अमित भारद्वाज, मोहन सिंह नेगी, दुर्गेश जोशी, योगेंद्र गौनियाल व संदीप असवाल आदि मौजूद रहे।
-फोटो