फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वकीलों ने 14 तक टाली हड़ताल, सीएम से की सीबीआई जांच की मांग

वकीलों ने 14 तक टाली हड़ताल, सीएम से की सीबीआई जांच की मांग

Tue, 03 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
वकीलों ने 14 तक टाली हड़ताल, सीएम से की सीबीआई जांच की मांग
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का 20 दिन बाद भी खुलासा न होने से जहां कोटद्वार के वकीलों में रोष बना हुआ है, वहीं इस मामले की सीबीआई जांच का भरोसा मिलने से वकीलों ने 14 अक्तूबर तक के लिए अपना कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है। बार एसोसिएशन की मंगलवार को सिमलचौड़ कोर्ट परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कहा गया कि 14 अक्तूबर को बार की फिर से बैठक होगी। इसमें पुलिस, प्रशासन और शासन स्तर पर इस मामले में हुई प्रगति की समीक्षा कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत ने बताया कि 13 सितंबर को वकील सुशील रघुवंशी की दिनदहाड़े उनके घर के सामने हत्या कर दी गई थी। तब से वकील कार्य बहिष्कार पर हैं। इससे कोर्ट और कचहरी में वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस बीच पुलिस की विफलता के चलते हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग शुरू कर दी गई। क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के साथ हुई वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार आंदोलन को 14 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कहा कि बार एसोसिएशन मुख्यमंत्री की ओर से मिले आश्वासन को पूरा करने के लिए भी शासन को पूरा समय मिल जाएगा। कहा कि वन मंत्री की अगुवाई में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलकर सीबीआई जांच की मांग केे दोहराएगा।
विज्ञापन

बैठक में धनीष पोखरियाल, अरुण भट्ट, धर्मदीप अग्रवाल, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, ध्यान सिंह नेगी, नरेंद्र रावत, जितेंद्र रावत, अनूप खंतवाल, अरविंद वर्मा, बृजेंद्र राणा, प्रवेश रावत, विनोद टम्टा, अनुज भट्ट, बृजमोहन चौहान, राकेश कर्णवाल, सुनीता थाना, योजना शर्मा, नरेंद्र गुसाईं, आनंद कुमार, अखिलेश घिल्डियाल, पंकज भट्ट मौजूद थे। संचालन बार के सचिव आशुतोष देवरानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed