फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार में पटरी से उतरा ट्रैफिक, दिनभर रहा जाम का झाम

कोटद्वार में पटरी से उतरा ट्रैफिक, दिनभर रहा जाम का झाम

Fri, 12 Apr 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में पटरी से उतरा ट्रैफिक, दिनभर रहा जाम का झाम
कोटद्वार। शुक्रवार को नगर की मुख्य सड़कों पर जाम से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि नगर में करीब डेढ़ बजे तक एनएच और गैराज रोड पर कई बार जाम लगा। इसे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। जाम के चलते मुख्य मार्गों में वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। दोपहर 12 बजे झंडाचौक से लेकर नजीबाबाद रोड पर माहेश्वरी पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के चलते जहां बाजार बंद रहा। वहीं शुक्रवार सुबह कोटद्वार की सड़कों पर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। पहाड़ों में वोट डालने आए लोग जहां मैदानी रूटों पर अपने गंतव्य की ओर निकले, वहीं शहर के आसपास के लोग नवरात्र व्रत के समापन के लिए खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। नतीजा यह रहा है कि शहर की हर सड़क जाम हो गई। इससे झुलसती गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हुई। मुख्य सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े छोटे बड़े वाहनों से और परेशानी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद रोड, पटेल मार्ग व गैराज रोड पर दिन भर जाम लगा रहा। एसएसआई प्रदीप नेगी पुलिस कर्मियों के साथ जाम खुलवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जाम में फंसे भाबर निवासी श्यामलाल और अशोक कुमार ने शहर में जाम का कारण लालबत्ती चौक का बंद किया जाना बताया। उन्होंने कहा कि हाईवे पर जिन दो स्थानों पर यू-टर्न बनाए गए हैं, वहां पर जगह संकरी है। यातायात का दबाव बढ़ने पर जाम की शुरुआत भी वहीं से होती है। हालांकि पुलिस जाम का कारण शुक्रवार को शहर में भीड़भाड़ और वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी बताती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed