{"_id":"5c9e5147bdec2256d212aa8f","slug":"31553879367-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरथ सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ के माता-पिता के पैर छूकर लिया आर्शीवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरथ सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ के माता-पिता के पैर छूकर लिया आर्शीवाद
विज्ञापन
political
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाजपा के प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने यमकेश्वर भ्रमण के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर पहुंचकर उनके माता-पिता के पैर छुए और जीत के लिए आर्शीवाद लिया। इस दौरान उनके साथ यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूडी, महिला मोरचे की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुसुम कंडवाल समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। योगी के माता-पिता ने तीरथ सिंह को विजयी होने का आर्शीवाद दिया।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत यमकेश्वर क्षेत्र में चुनाव प्रचार में रहे। लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम का भ्रमण के बाद यमकेश्वर पहुंचकर वह सीधे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पंचूर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने योगी की माताजी सावित्री देवी और पिता आनंद सिंह बिष्ट के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तीरथ सिंह रावत ने परिवार के अन्य लोगों से भी मुलाकात की। वह पंचूर गांव में करीब 25 मिनट उनके घर पर रुके और इसके बाद थलनदी जनसभा स्थल की ओर बढ़ गए।