{"_id":"5c6d74e5bdec2229c12b9626","slug":"31550677221-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का साइकिल दल साहसिक अभियान के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना का साइकिल दल साहसिक अभियान के लिए रवाना
विज्ञापन
Bicycle campaign team
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स का 11 सदस्यीय साइकिल अभियान दल बुधवार को साहसिक अभियान के लिए सेना के हेंडरसन मैदान से रवाना हुआ। अभियान दल को कमांडेट गढ़वाल राइफल्स ब्रिगेडियर अनूप सिंह चौहान ने केंद्र के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना होने से पूर्व मां दुर्गा तथा बद्री विशाल के जयकारों के बीच आर्शीवाद लिया। साइकिल अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और गौरव सेनानियों से मेल मुलाकात तथा शारीरिक प्रवीणता हासिल करना है। अधिकारियों ने बताया कि दल की लैंसडौन वापसी के मौके पर ध्वजाकिंत कर वीर शहीदों को यु़द्ध स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
अभियान दल में एक अधिकारी और 10 अन्य पदों के साइकिलिस्ट शामिल हैं। यात्रा 7 दिनों में कोटद्वार, हरिद्वार, नरेंद्र नगर, न्यू टिहरी, देहरादून, से होकर मसूरी से वापस 400 किमी. दूरी तय करेगी। दल राष्ट्र निर्माण पहल, स्वच्छ गंगा, स्वच्छ भारत अभियान, युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करना, वृक्षारोपण से गढ़वाल की पर्वत श्रृंखलाओं को पुनर्जीवित करने, पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनके अनुभवों को साझा करने का संदेश लेकर अभियान में निकली है।