{"_id":"5c2f86f5bdec222e89469f0f","slug":"31546618613-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधा मुहैया कराना पहली प्राथमिकता: दलीप रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधा मुहैया कराना पहली प्राथमिकता: दलीप रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित ढाबखाल-बुलेखा मोटर मार्ग का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत ने किया। 15 किमी. मार्ग के निर्माण के लिए शासन की ओर से 865.20 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है।
शुक्रवार को शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक दलीप रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से प्रत्येक गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। विधानसभा के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क उपलब्ध कराना प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना के तहत 23 लाख परिवारों को पांच लाख तक नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया रहा है। इस मौके पर क्षेत्र की जनता ने विधायक दलीप रावत का फूल मालाओं से स्वागत किया। जनता ने सांसद बीसी खंडूड़ी और विधायक आभार भी जताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि वे वर्षों से इस मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। मार्ग बनने से लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमला देवी, उमा देवी, रजनी देवी, पवेत्री देवी, कनिष्ठ प्रमुख रेबत नेगी, महेंद्र नेगी, सतेंद्र नेगी, विधायक प्रतिनिधि गोपाल रावत, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र नेगी, गोविंद उत्तराखंडी, सैन सिंह, रणवीर सिंह सजवाण, श्रीकृष्ण भारद्वाज, भाजपा जिला मंत्री मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश रावत ने किया।