{"_id":"5a4915844f1c1bd1408bfd82","slug":"31514739076-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के नाम पर सरकार कर रही जनता से छलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के नाम पर सरकार कर रही जनता से छलावा
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल का रविवार को आंदोलन जारी रहा। यूकेडी के बैनर तले ग्रामीणों ने नंदपुर स्थित मोटाढांक पटवारी चौकी और हल्दूखाता स्थित कलालघाटी पटवारी चौकी में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर क्षेत्रीय जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए शीघ्र नगर निगम का शासनादेश वापस लेने की सरकार से मांग की।
रविवार को यूकेडी के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में ग्रामीण नंदपुर और हल्दूखाता पटवारी चौकी में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पर क्षेत्रीय जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कहा कि सीएम द्वारा उनकी 27 नवंबर की वार्ता में नगर निगम बनाने से पहले कोटद्वार-भाबर की 73 ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई कराए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन, सरकार ने लोगों के साथ छलावा कर गैरकानूनी तरीके से नगर निगम की घोषणा कर दी। इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत, पितृशरण जोशी, विनोद सुंद्रियाल, भारती देवी, पूनम डबराल, आभा डबराल, पूनम बिष्ट, रोशनी देवी, अनिल अग्रवाल, बालम सिंह नेगी, विनोद चौधरी, रेखा सकलानी, लता देवी, अमित कुमार, सर्वेंद्र काला, रजत बडोला आदि मौजूद थे।
-फोटो