फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   272 families of Boxa tribe of Kotdwar Bhabar listened to PM Modi's virtual dialogue.

Kotdwar News: कोटद्वार भाबर के बोक्सा जनजाति के 272 परिवारों ने सुना पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद

Fri, 15 Nov 2024 05:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
272 families of Boxa tribe of Kotdwar Bhabar listened to PM Modi's virtual dialogue.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कण्वघाटी/कोटद्वार। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बोक्सा जनजाति समुदाय के लोगों से संवाद किया। इसी क्रम में राज्य सरकार के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल प्रशासन की ओर से कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूखाता के एवीएन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोक्सा समुदाय के लोगों ने जमुई बिहार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन व संवाद को सुना।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से कोटद्वार के हल्दूखाता में विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां पर हल्दूखाता, जशोधरपुर, शिवराजपुर, पदमपुर मोटाढांक, लछमपुर व लूथापुर गांवों के 272 परिवारों को आमंत्रित किया गया था। बतौर मुख्य अतिथि पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब सभी वर्ग को लोगों को साथ लेकर चला जाए। कहा कि केंद्र सरकार ने जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया है, जिससे आदिवासी समुदाय के लोगों को समाज व विकास की मुख्य धारा में आने का अवसर मिला है। कहा कि आदिवासी क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता से धरातल पर उतारा जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अणथ्वाल ने कहा कि जनजाति समुदाय के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कोटद्वार भाबर में निवासरत बोक्सा समुदाय के सभी परिवारों को शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने पर बोक्सा समुदाय समेत उपस्थित जनसमुदाय को बधाई दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और जनजाति गीत की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बोक्सा जनजाति के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन बबीता ध्यानी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, सीडीओ गिरीश गुणवंत, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, बीडीओ दुगड्डा (प्रशिक्षु आईएएस) दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, मणिराम शर्मा, धर्मवीर गुसाईं, महेंद्र सिंह, हरीश खरक्वाल, कुलदीप सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, हरि सिंह, मनोज पांथरी, नीना बैंजवाल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

----------
विभिन्न योजनाओं के तहत बांटे गए चेक व प्रमाणपत्र
इस मौके पर बोक्सा समुदाय के लोगों को चेक व प्रमाणपत्र वितरित किए। जिसमें ऊर्जा निगम द्वारा 11, शिक्षा विभाग द्वारा 06, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 05 लोगों को आयुष्मान कार्ड, नगर निगम कोटद्वार द्वारा दाे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, पूर्ति विभाग द्वारा 04 परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, बाल विकास विभाग द्वारा 04 को महालक्ष्मी किट, 6 को कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र, 04 को भू स्वामित्व प्रमाणपत्र वितरण किए गए। उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत कमल को 2.20 लाख रुपये, राजेंद्र सिंह को एक लाख व विनोद को पांच लाख के चेक वितरण कर योजना से लाभान्वित किया गया।

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed