{"_id":"58a729c84f1c1bda4ed83df2","slug":"26-hours-driving-to-the-elephant-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथिनी के लिए 26 घंटे चला रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथिनी के लिए 26 घंटे चला रेस्क्यू
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
हाथ्ाी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के गिवईं बीट के जंगल में एक हथिनी गड्ढे में जा गिरी। इससे उसका करीब 10 दिन का बच्चा उससे बिछुड़ गया। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हथिनी को गड्ढे से बाहर निकाला और 26 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद हथिनी को उसके बच्चे से मिलवाया। मां और बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोटद्वार के रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि बुधवार को शाम साढ़े तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि रेंज के गिवईं बीट में गिवई स्रोत पुल के निकट एक हाथी का बच्चा भटक रहा है। वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिशु हाथी को हल्की चोटें आई थीं। इस पर पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया और शिशु हाथी का उपचार किया गया। वन कर्मियों ने उसकी मां को खोजने का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ मयंक शेखर झा और उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरीश चंद्र बेलवाल भी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों ने शिशु हाथी की मां की खोजबीन शुरू की। काफी देर के अभियान के बाद उन्हें हथिनी गिवई बीट की कक्ष संख्या तीन में चट्टान और नाले के बीच फंसी हुई मिली। वन कर्मियों ने किसी तरह हथिनी गड्ढे से बाहर निकला। फिर वह जंगल की ओर भाग गई। वन कर्मियों को शाम को फिर हथिनी दिखाई दी। उन्होंने शिशु हाथी को उसकी मां से मिलवाया।
विज्ञापन