{"_id":"5bf044a6bdec226975789dff","slug":"21542472870-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में एएसपी और भाबर में सीओ संभालेंगे सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में एएसपी और भाबर में सीओ संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम के रविवार को होने वाले चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग बूथों पर जनपद के विभिन्न थानों से पुलिस फोर्स मंगा ली गई है। पुलिस ने कोटद्वार भाबर क्षेत्र को दो सुपर जोन में बांटकर पुलिस अधिकारियों और फोर्स की तैनाती की है।
पुलिस की ओर से 98 पोलिंग बूथों पर चार इंस्पेक्टर, 25 सब इंस्पेक्टर, 18 हेड कांस्टेबल, 18 महिला हेड कांस्टेबल, 168 होमगार्ड व 197 सिपाहियों की तैनाती की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कोटद्वार भाबर क्षेत्र को दो सुपर जोन में बांटा गया है। कोटद्वार और सनेह क्षेत्र की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा संभालेंगे, जबकि भाबर क्षेत्र की जिम्मेदारी खुद उनके पास रहेगी। कोटद्वार भाबर और दुगड्डा के लिए रिजर्व टीमों का गठन भी किया गया है। जोशी ने बताया कि दो मोबाइल टीम, चार क्विक एक्सन फोर्स और एक दंगा नियंत्रक टीम भी तैनात की गई है। चुनाव के लिए पैठाणी, थलीसैंण, रिखणीखाल, लैंसडौन, धुमाकोट व कालागढ़ थानों से पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है।
-फोटो