{"_id":"5b05a1674f1c1b641b8b486b","slug":"21527095655-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन पर काम कर रहे दो लाइनमैन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन पर काम कर रहे दो लाइनमैन झुलसे
Updated Wed, 23 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दो अलग अलग घटनाओं में विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे दो लाइनमैन करंट लगने से झुलस गए। उन्हें राजकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रिखणीखाल ब्लाक के देवियोखाल पावर हाउस के अंतर्गत ठेकेदार के आधीन काम कर रहे लाइनमैन ग्राम भैसोड़ा बीरोखाल निवासी मनोज ढौंडियाल (36) ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब सात बजे सिद्धखाल में पावर हाउस से शट डाउन लेकर बिजली के खंभे में चढ़कर लाइन पर कार्य कर रहा था। तभी तारों में करंट दौड़ गया। इसके कारण वह बुरी तहर से झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया। साथ के कर्मचारियों ने 108 की मदद से उसे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। दूसरी घटना में रिखणीखाल ब्लाक के किल्बोखाल में कार्य कर रहे लाइनमैन मंगल सिंह (43) भी करंट लगने से घायल हो गया। उसका राजकीय चिकित्सालय रिखणीखाल में इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है।