{"_id":"5a47c32d4f1c1bc5758bbffe","slug":"21514652461-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के जश्न की तैयारियों में जुटा लैंसडौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के जश्न की तैयारियों में जुटा लैंसडौन
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लैंसडौन। नववर्ष की तैयारियों में पर्यटन नगरी पूरी तरह से तैयार है। नगर के तमाम होटल / रिजॉर्ट ऑनलाइन बुकिंग से पैक हो गए है। पर्यटकों को रिझाने के लिए होटल / रिजॉर्ट स्वामियों ने पैकेज योजना भी चलाई है। इसके तहत पर्यटकों को गढ़वाली व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
नववर्ष के जश्न के लिए जीएमवीएन ने कॉमन बोनफायर की तैयारी की है। टिप इन टॉप स्थित विरासत भवन तथा पर्यटक आवास गृह में दोनों जगह जीएमवीएन प्रबंधन ने बोनफायर की तैयारी की है। जीएमवीएन के प्रबंधक अनूप अंथवाल ने बताया कि उनके दोनों आवास गृहों में 28 कमरे हैं जो नववर्ष का जश्न मनाने आए पर्यटकों से फुल हो गए हैं। पर्यटकों का स्वागत नववर्ष में गढ़वाली व्यंजनों से किया जाएगा। गढ़वाली व्यजंनों में झिंगारे की खीर, प्लेउ, चैंसू की भाजी, कोदे की रोटी परोसी जाएगी।
लैंसडौन होटल एसोसिएशन की ओर से गांधी चौक में कैंप फायर और डीजे की व्यवस्था की गई है।
डेरियाखाल-जयहरीखाल होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील बख्शी ने बताया कि नगर और आसपास के सभी होटल/ रिजॉर्ट नववर्ष के जश्न के लिए बुक हो गए हैं। होटलों में पर्यटकों को रिझाने के लिए बोनफायर और डीजे का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
लैंसडौन होटल एसोसिएशन के प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि लैंसडौन के भी सभी होटल बुक हो गए हैं। सेना क्षेत्र होने के कारण डीजे नहीं बजेगा। नगर में नववर्ष को लेकर युवाओं में उत्साह है।