फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   किसानों ने सीखे उन्नत खेती और बेहतर पशुपालन के गुर

किसानों ने सीखे उन्नत खेती और बेहतर पशुपालन के गुर

Sat, 07 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने सीखे उन्नत खेती और बेहतर पशुपालन के गुर

विज्ञापन
धुमाकोट। नैनीडांडा विकासखंड के अंतर्गत उटिंडा न्याय पंचायत से कृषि महोत्सव रवी 2017 का शुभारंभ हो गया। महोत्सव में किसानों को कृषि संबंधी अनेक जानकारियां दी गई। संकल्प से सिद्धि योजना के अंतर्गत 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में किसानों से सुझाव मांगे गए।
शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कृषि महोत्सव में रथ प्रभारी मो. इमरान अंसारी द्वारा महोत्सव में आए हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों और किसानों का स्वागत करते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी। जगत सिंह बिष्ट ने कास्तकारों को संबोधित करते हुए खेती के प्रति सोच बदलकर सकारात्मक रुख अपनाते हुए नई तकनीकी के साथ पारंपरिक खेती और नकदी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने की बात कही। बीडीओ आशाराम पंत ने ग्राम्य विकास कार्यक्रम, खेती विकास, स्वच्छता कार्यक्रम के संचालन में सभी विभागों का समन्वय बनाने की बात पर बल दिया। पशु चिकित्साधिकारी डा. हिमांशु पांगती ने कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, डेयरी अनुदान, मुर्गी पालन, डेयरी अनुदान आदि की जानकारी दी। उद्यान निरीक्षक हरेंद्रसिंह बिष्ट ने उद्यान विभाग संबंधी जानकारी दी। ग्राम प्रधान पुलटंडा रामनिवास ने दुग्ध उत्पादन व पशुपालन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कह।
विज्ञापन

इस अवसर पर कनिष्ठ उपप्रमुख महेंद्र सिंह, पूर्व महा प्रबंधक राष्ट्रीय कृषि विकास बैंक जगत सिंह बिष्ट, बीडीओ आशाराम पंत, अवर सहायक अभियंता राधेश्याम, विकास खंड प्रभारी जितेंद्र चौहान, न्याय पंचायत प्रभारी गुफरान अली, सहायक कृषि अधिकारी और पंचायत चोरगढ़ प्रभारी विनोद पटवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद पटवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed