{"_id":"5c965a10bdec2214492a8ca6","slug":"201553357328-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक की सूझबूझ से बची आठ बच्चों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालक की सूझबूझ से बची आठ बच्चों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर डूंगरी बाजार के पास स्कूली बच्चों से भरी एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन चालक विजेंद्र की सूझबूझ से आठ स्कूली बच्चों की जान बच गई। कुछ मिनट की देेरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
थाना धुमाकोट प्रभारी प्रदीप उनियाल ने बताया कि शनिवार सुबह ग्राम डूंगरी से एक बोलेरो वाहन पैराडाइज पब्लिक स्कूल अदालीखाल के आठ बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। तभी करीब साढ़े नौ बजे डूंगरी बाजार से करीब 100 मी आगे बैंड के पास बोलेरो के इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं बढ़ता देख बच्चे चिल्लाने लगे। वाहन चालक ग्राम पतगांव धुमाकोट निवासी विजेंद्र सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल वाहन के ब्रेक मार कर उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वाहन के रुकते ही बच्चों ने वाहन से सड़क पर छलांग मारकर सड़क पर दौड़ लगा दी। कुछ मिनट बाद वाहन पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया और धू-धू कर जलने लगा। बच्चों से भरे वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही डूंगरी के बाजार के दुकानदार और बच्चों के अभिभावक वाहन की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बच्चे सकुशल वाहन से निकल गए थे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मदद से आग को बुझाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।