{"_id":"5c5869fcbdec2253970c43db","slug":"201549298172-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शिवपुर की महिलाओं ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शिवपुर की महिलाओं ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित स्व. बेणी माधव ध्यानी स्मृति लोक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की महिला मंगल दलों ने गढ़वाल की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।
रविवार देर शाम को बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महिला मंगल दलों ने थड़िया, चौफला, घसियारी, मेला लोक नृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक विजय सैलानी ने अपनी गढ़वाली गजलों से सबका मन मोहा।
प्रतियोगिता के निर्णायक ओमप्रकाश कबटियाल, आशा खर्कवाल और मंजू उनियाल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर लता बिष्ट के नेतृत्व में महिला मंगल दल शिवपुर की बेहतरीन प्रस्तुति को प्रथम स्थान दिया गया। सिताबपुर की जागृति महिला मंगल दल को दूसरा और रतनपुर सनेह की दीक्षा दर्शनी महिला मंगल दल को तृतीय स्थान दिया गया। कार्यक्रम संयोजिका अभिलाषा भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, महासचिव चंद्रप्रकाश ध्यानी, उपाध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, विकास देवरानी, गजेंद्र मोहन धस्माना, सत्यप्रकाश थपलियाल, दिनेेश मोहन कुकरेती आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश मोहन ध्यानी और शशिभूषण अमोली ने किया।
-फोटो