{"_id":"5989edd94f1c1bbb1a8b484e","slug":"201502211545-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर बिफरे वन मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर बिफरे वन मंत्री
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान मिली अनेक खामियों पर मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
मंगलवार को वन मंत्री डा. हरक सिंह ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल में बंद पड़ी मशीनों व उपकरणों को शीघ्र संचालित करने, गर्मियों में मरीजों के लिए पंखों की उचित व्यवस्था करने, आपातकाल स्थिति से निपटने के अग्निशमन उपकरणों की उचित व्यवस्था, पर्याप्त पानी के टैंक, शुद्ध पेयजल, आवश्यक टेस्ट करवाने के लिए उपकरणों की व्यवस्था व उनके संचालन करने के निर्देश दिए। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने व समस्त आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि पहाड़ों पर डॉक्टर चढ़ाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन कोटद्वार राजकीय चिकित्सालय पर 15 ब्लॉकों के ग्रामीण व डेढ़ लाख से अधिक क्षेत्रीय निवासी निर्भर हैं, इसलिए कोटद्वार चिकित्सालय में पर्याप्त डॉक्टर व स्टाफ कर्मियों की नियुक्ति की जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ उनके ओएसडी विनोद रावत, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आईएस सामंत, सुरेंद्र गुसाईं, पूनम खंतवाल व मोहित चंद्रमोहन जदली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो