फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Out of 1478, only 190 youth could complete the race.

1478 में से 190 युवा ही पूरी कर पाए दौड़

Sat, 02 Jan 2021 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Out of 1478, only 190 youth could complete the race.
विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के आखिरी दिन देहरादून जिले के 1478 युवाओं ने प्रतिभाग किया। 1478 में से सिर्फ 190 युवकों ने 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर भर्ती के अगले पायदान पर कदम रखा।
विज्ञापन

शनिवार को देहरादून जिले की ऋषिकेश, डोईवाला और कालसी तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती के लिए 2116 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिसमें से 638 के अनुपस्थित रहने के कारण 1478 युवा भर्ती में शामिल हुए। सुबह पांच बजे काशीरामपुर तल्ला के गबर सिंह कैंप इंट्री प्वाइंट पर युवाओं की जांच की गई। इसके बाद युवकों को कैंप के दरबान सिंह स्टेडियम में 100 के समूह में लाया गया। दौड़ में 1478 में से 190 युवकों ने निर्धारित समय में 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर ली।
विज्ञापन

28 फरवरी को होगी लिखित परीक्षा
सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि कोटद्वार में आयोजित 14 दिवसीय भर्ती रैली में दौड़ और शारीरिक परीक्षण पूरा हो गया है। मेडिकल कुछ दिनों तक जारी रहेगा। भर्ती के दौरान 1600 मीटर दौड़, शारीरिक परीक्षण, प्रमाणपत्रों की जांच और मेडिकल में पास हुए युवाओं की लिखित परीक्षा 28 फरवरी को लैंसडौन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed