फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खोह नदी में हो रहे अवैध खनन से पुलों को खतरा होने पर जताई चिंता

खोह नदी में हो रहे अवैध खनन से पुलों को खतरा होने पर जताई चिंता

Fri, 26 Apr 2019 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
खोह नदी में हो रहे अवैध खनन से पुलों को खतरा होने पर जताई चिंता
कोटद्वार। संयुक्त समाजसेवी संगठन सनेह पट्टी की शुक्रवार को हुई बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर खोह नदी में हो रहे अवैध खनन से सनेह पट्टी को जोड़ने वाले पुलों को खतरा उत्पन्न होने पर भी चिंता जताई गई। संबंधित विभागों से समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुंभीचौड़ स्थित रामलीला मंच में संगठन के अध्यक्ष महानंद ध्यानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने ग्रास्टनगंज में आयुर्वेदिक पौधशाला के लिए आवंटित भूमि पर मुर्गीपालन होने और चाय की दुकानें खुलने पर गहरा रोष जताया। इस मौके पर आवंटित भूमि पर उद्देश्यों के अनुरूप आयुर्वेदिक पौधों का उत्पादन शुरू करने की मांग की गई। उन्होेंने कहा कि पूर्वी खोह नहर बरसात से जहां जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी, वहीं नहर मलबे से पटी हुई है। कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी क्षेत्रीय पार्षदों के घर के निकट सफाई कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहे हैं, जिससे नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। जंगल से लगे होने के बाद भी ग्रास्टनगंज वार्ड में स्ट्रीट लाइटें अभी तक नहीं लगी हैं। क्षेत्र में हाथियों की दहशत है। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने के बावजूद नाथूपुर, बिशनपुर क्षेत्र में दिनभर में एक बार पेयजल आपूर्ति होने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर संबंधित विभागों से समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। बैठक में रतन सिंह नेगी, प्रदीप बलूनी, विमल बड़थ्वाल, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, चंद्रमणि देवरानी, मोहन सिंह रावत, ओमप्रकाश बहुखंडी व हरीश चंद्र भदोला आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed