{"_id":"5c5323fdbdec2211b705f2c1","slug":"171548952573-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में दस सूत्री मांगों के निराकरण के लिए बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम में भी कामकाज ठप रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण कोटद्वार स्थित विद्युत वितरण खंड में बिजली के बिल जमा कराने और संशोधन से लेकर सभी कामकाज ठप रहे। बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए प्रदर्शन किया। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने जनता को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली घरों में शिफ्ट में कार्यरत कर्मियों को सामूहिक अवकाश से पृथक रखा।
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने अपनी दस सूत्री मांगों के निराकरण के लिए सामूहिक अवकाश लिया। अधिशासी अभियंता कार्यालय पर हुई सभा में मोर्चा ने 9,14 एवं 19 वर्ष के कार्यकाल पर प्राप्त होने वाली समयबद्ध वेतनमान, एसीपी की पूर्व व्यवस्था, पूर्ववर्ती जीपीएफ योजना, विद्युत संविदा उपनल के माध्यम से तैनात कार्मिकों के नियमितिकरण और समान कार्य पर समान वेतन देने, पे-मैट्रिक्स की विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर सहायक अभियंता प्रशांत जुयाल, कमल सिंह, रवि अरोड़ा, अवर अभियंता कमल सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, नवीन गुसाईं, अनुराग नेगी, स्वप्निल जोशी, मनोज कुशवाह, सचिन कुमार, कमल सिंह, विकास नेगी, जगदीश नेगी, रश्मि केडियाल, सुनीता देवी, अशोक कुमार समेत सभी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।