{"_id":"5be9b19bbdec226930330e81","slug":"171542042011-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए नियोजित विकास जरूरी: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए नियोजित विकास जरूरी: सीएम
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि कोटद्वार भाबर का नियोजित ढंग से विकास करने के लिए ही सरकार ने नगर निगम बनाया है। नगर निगम बनने के बाद अब इसके विकास की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ही है। जिस तरह केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, उसी तरह कोटद्वार के मतदाता स्थानीय सरकार के लिए भी भाजपा को चुनें। भाजपा का मेयर बनने से नवसृृजित नगर निगम के विकास को गति मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने बहुत सोच-समझकर मेयर पद के लिए नीतू रावत को प्रत्याशी बनाया है। अब जनता को भी सोच-समझकर भाजपा के पक्ष में मतदान करना है। मुख्यमंत्री सोमवार को दुर्गापुर बाजार में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोटद्वार भाबर के बेहतर भविष्य के लिए नगर निगम बनाना जरूरी था, इसीलिए विरोध के बावजूद यह निर्णय लिया गया। पिछले दो दशक में कोटद्वार भाबर के स्वरूप में भारी बदलाव हुआ है। जिस गति से आबादी बढ़ रही है, आने वाले समय में सीवर और पानी बहुत बड़ी चुनौती बनेंगे। निगम क्षेत्र में सरकार 24 घंटे पानी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने भाजपा से बागी बने लोगों और दल-बदलुओं से सचेत रहने का आह्वान किया। कहा कि स्वार्थी लोगों से बचने की जरूरत है। जनसभा को वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, मेयर प्रत्याशी नीतू रावत, लैंसडौन विधायक दलीप रावत, देहरादून के विधायक खजान दास और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने संबोधित किया। सभा का संचालन बीरेंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन