फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   समर कैंप में बच्चों ने कबड्डी मैच में दिखाया दमखम

समर कैंप में बच्चों ने कबड्डी मैच में दिखाया दमखम

Wed, 23 May 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
समर कैंप में बच्चों ने कबड्डी मैच में दिखाया दमखम
कोटद्वार। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालयी समर कैंप में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

बुधवार को समर कैंप में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, सुषमा रावत और देवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इससे छात्राओं की प्रतिभा और कौशल का विकास होता है। संगीत अध्यापक देवेंद्र सिंह ने कहा कि मानसिक तनाव से बचने के लिए संगीत को सुनना तथा सीखना चाहिए।
विज्ञापन

समर कैंप के पहले दिन कबड्डी के छह मैच खेले गए। पहले मैच में हैप्पी होम ने शांति बल्लभ को हराया। दूसरे मैच में एमवीएम में जीजीआईसी को हराया और तीसरे मैच में बलूनी ने टीसीजी को हराकर मैच अपने नाम किया। वहीं चौथे मैच में एमवीएम ने हैप्पी होम को पछाड़ा। पांचवें मैच में डीएवी ने बलूनी को हराया। छठा मैच बाल भारती और एमवीएम के बीच खेला गया। इसमें बाल भारती ने जीत हासिल की। इस अवसर पर समर कैंप की संयोजक आशा चौधरी बिष्ट, लक्ष्मी रावत, वेद प्रकाश राघव, निर्मला बिष्ट, पंकज नेगी, प्रशांत तिवारी, आशीष डोबरियाल, सतेंद्र रावत, बबीता सुंद्रियाल, शंकर बहादुर, सोनाली रावत व रचिका शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed