{"_id":"5af1dadd4f1c1bc03d8b7515","slug":"171525799645-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस दिन के अंदर शुरू होगा स्यालनी-जौरासी मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस दिन के अंदर शुरू होगा स्यालनी-जौरासी मार्ग का निर्माण
Updated Tue, 08 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अजमेर पल्ला में स्वीकृत स्यालनी-जौरासी मोटर मार्ग के निर्माण में लेटलतीफी से खफा जौरासी समेत अन्य गांवों के लोगों का मंगलवार से प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पीएमजीएसवाई के ईई ने उन्हें 30 दिन के भीतर सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का भरोसा दिलाया है।
जौरासी के प्रधान और भाजपा के दुगड्डा पर्वतीय मंडल के अध्यक्ष चंडी प्रसाद कुकरेती ने बताया कि मंगलवार से ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड और कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन का एलान किया गया था। कहा कि ग्रामीण टेंडर खुलने के बाद भी स्यालनी-जौरासी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से भड़के हुए हैं। आठ मई से उन्होंने खुद आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी थी। बताया कि सोमवार को उन्हें पीएमजीएसवाई के ईई रमेश चंद्र गुप्ता और सहायक अभियंता एसएस त्यागी ने लिखित रूप से एक माह के भीतर सड़क का निर्माण शुरू करने का भरोसा दिलाया है। अधिकारियों के अनुरोध को स्वीकारते हुए फिलवक्त आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने चेताया कि एक माह के बाद यदि सड़क पर काम शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण फिर से सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।