{"_id":"5aa9576a4f1c1bbc758b5842","slug":"171521047402-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बढ़े बिलों पर भड़की देवरामपुर की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के बढ़े बिलों पर भड़की देवरामपुर की महिलाएं
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पेयजल किल्लत और बढ़े हुए बिलों से आक्रोशित देवरामपुर की महिलाओं ने जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग से बढ़े हुए पानी के बिलों को कम करने और क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति करने की मांग की।
बुधवार को एकता ग्राम संगठन के बैनर तले देवरामपुर गांव की महिलाएं तहसील पहुंची। उन्होंने जलसंस्थान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव में कम आबादी के समय विभाग ने दो इंच लाइन बिछा रखी थी, लेकिन कई गुना आबादी बढ़ने के बाद भी पाइप लाइन को नहीं बदला गया। यही नहीं विभाग पानी तो पर्याप्त नहीं दे पा रहा है, ऊपर से पानी के बिल भी 426 से बढ़ाकर 661 रुपये कर दिया है। उन्होंने एसडीएम से विभाग से पूर्व की भांति बिलों का भुगतान करने अथवा गांव में नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में राजेश्वरी देवी, सुमन देवी, गंगा देवी, अनिता देवी, ऊषा देवी, कविता देवी, मधु देवी, नंदी देवी, प्रभा देवी, कुसुम देवी, आकाशी देवी, दीपा देवी, सावेर्ती देवी, दीपा देवी, सुनिता शाह, हेमा देवी, दीपा देवी, किरन देवी, भूमेश्वरी देवी, कमलेश्वरी देवी, माया मठपाल आदि शामिल थीं।