फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल कप का पहला मैच डीएफए पौड़ी ने जीता

गढ़वाल कप का पहला मैच डीएफए पौड़ी ने जीता

Sun, 31 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल कप का पहला मैच डीएफए पौड़ी ने जीता
कोटद्वार। जिला फुटबाल एसोसिएशन और स्व. शशिधर भट्ट स्मृति की ओर से रविवार को स्व. शशिधर भट्ट स्मृति राज्य स्तरीय गढ़वाल कप फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय गढ़वाल कप के उद्घाटन के अवसर पर बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीआईसी कुंभीचौड़, महर्षि विद्यामंदिर और क्रेडिल पब्लिक स्कूल की बैंड पार्टियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने गढ़वाल कप का अनावरण करते हुए उद्घाटन मैच के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन और उत्तराखंड पुलिस के बीच खेला गया। गढ़वाल राइफल्स की टीम ने गोल के दो प्रयासों पर पुलिस के गोलकीपर संदीप नेगी ने पानी फेर दिया। अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दोनों को एक-एक अंक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच डीएफए पौड़ी और रामनगर की टीम के बीच खेला गया। इसमें पहले हाफ तक एक भी गोल नहीं हो पाया। दूसरे हाफ में डीएफए पौड़ी के स्ट्राइकर सौरव रावत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रामनगर के गोलपोस्ट में गोल दाग कर एक गोल से बढ़त बनाई।
इसके बाद पौड़ी के सुमित पुंडीर ने दूसरा गोल मारकर रामनगर के हौसले पस्त कर दिए। मैच के अंतिम छणों में रामनगर के एस बिष्ट ने एक गोल मारकर अपनी टीम के नाम एक गोल किया। डीएफए पौड़ी ने मैच 2-1 से जीता।

मैच के निर्णायक महेंद्र रावत, एसपी जोशी और डीएस नेगी रहे। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं और अनूप जखमोला ने सुनाया।
इस अवसर पर हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, समन्वयक सत्यपाल सिंह नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत, संस्था अध्यक्ष अरुण भट्ट, सुनील रावत, गोपाल जसोला, मनीष भट्ट, अनिल भट्ट, विनोद पंत, सुधीर नेेगी, सुभाष पांडे, माया देवी, राकेश मोहन, अतुल भट्ट, पंकज भट्ट आदि मौजूद थे।

इंसेट
आज खेले जाने वाले मैच
गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन और डीएफए पौड़ी। सुबह 11:00 बजे
उत्तराखंड पुलिस और रामनगर। दोपहर बाद 01:30 बजे

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed